फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे वादे नहीं करते समाजवादी:अनवर  

Sun, 04 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सम्मेलन को संबोधित करते राज्यमंत्री हाजी मो0 अनवर खान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। सदर विधान सभा क्षेत्र के बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्य परिवहन प्राधिकरण सदस्य हाजी मोहम्मद अनवर खान ने कहा कि समाजवादी चुनाव जीतने के लिए झूठे वादे नहीं करते। जो वादे किए गए उनमें से अधिकांश को पूरा किया गया। समाज के सभी वर्गों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार से लाभ पहुंचा है। जो बड़े लक्ष्य अधूरे हैं, उन्हें सपा की सरकार बनते ही पूरा कराया जाएगा। 
विज्ञापन


शनिवार को शास्त्री चौक पर सपा प्रत्याशी उमाशंकर पटवा द्वारा आयोजित बूथ सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि सपा की सरकार ने किसानों, बेरोजगारों, व्यापारी हितों के साथ ही समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए जितना कार्य किया है, उतना कभी नहीं हुआ। नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सपा की पुन: सरकार बनाने के अभियान में जुट जाएं। विकास कार्यों की बदौलत सपा पुन: सरकार बनाएगी।

सपा प्रत्याशी उमाशंकर पटवा ने कहा कि धरातल पर विकास के जो कार्य हुए हैं, वही हमारी बड़ी ताकत है। यह चुनाव विकास और विश्वास पर आधारित होगा। कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में मेट्रो का सपना साकार होने वाला है। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मो. सलीम, सुमन सिंह, राजाराम यादव, संत प्रकाश त्रिपाठी, आदित्य यादव, आरडी गोस्वामी, महेश तिवारी, राघवेन्द्र सिंह, सिद्धेश सिन्हा, ओम शंकर यादव, वृजेश मिश्र, निजामुद्दीन, यदुराम यादव,  चन्द्रिका यादव, मो. अहमद सज्जू, रहमान प्रधान आदि ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती से ही पुन:सरकार बनाने का लक्ष्य पूरा होगा। कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट जाएं। अमरेन्द्र पाण्डेय ‘शिव्लू’ ने अनेक बिंदुओं को विस्तार से रखा। गौतम यादव, राजेन्द्र चौरसिया, जमील अहमद,  राजेश्वरी देवी, सुरेन्द्र सिंह छोटे, जगदीश अग्रहरि, इंद्रावती शुक्ल, कोईल यादव, मुन्ना चौधरी रजवन्त यादव, मधुबन यादव, मो. हाशिम, मो. अकरम, रामविनोद निषाद, रामनैन निषाद, राजेश आर्या, राधेश्याम जायसवाल, पप्पू यादव, मो. आमिर, सभाजीत भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें