फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी पेंशन बहाली का जिक्र न होने से शिक्षक-कर्मचारी निराश

Mon, 03 Feb 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी नेता बोले-निजी क्षेत्र पर ज्यादा जोर दिया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आम बजट को लेकर कर्मचारी और शिक्षक संगठनों की प्रतिक्रिया लगातार सामने आ रही है। पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा उन्हें साल रहा है। इस बार उन्हें काफी उम्मीद थी कि पुरानी पेंशन को लेकर कोई अहम फैसले लिए जाएंगे, पर ऐसा नहीं हुआ।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने बताया कि बजट में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा न होने से शिक्षक-कर्मचारी में निराश है। आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा के बाद देशभर के कर्मचारियों को बजट में पुरानी पेंशन बहाली की उम्मीद जागी थी। मगर, बजट ने हमें निराश किया। इस बजट में पुरानी पेंशन की बहाली की घोषणा नहीं की गई। निजी क्षेत्र पर ज्यादा जोर दिया गया है पर सरकारी क्षेत्र में पद सृजन या सृजित पदों के वेतन इत्यादि पर सरकार का बजट मौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीए अजीत कुमार चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार ने बजट में हर वर्ग को ध्यान में रखा है। मध्य आय वर्ग के लिए 12 लाख रुपये की आय पर कर छूट से काफी फायदा मिलेगा। किराये पर टीडीएस की सीमा को 2.4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख कर दिया गया है। सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज पर टीडीएस की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी है। इससे वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिलेगी। उच्च टीडीएस दरें केवल गैर पैन मामलों में लागू होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें