फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लखनऊ जा रहे शिक्षक नेताओं को गिरफ्तार, बाद में छोड़े गए

Fri, 01 Dec 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
धरना देने लखनऊ जा रहे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदा​धिकारियो को पुलिस ने किया गिरफ्ता
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए विधानसभा घेरने जा रहे थे शिक्षक
विज्ञापन

बस्ती। पुरानी पेंशन, तदर्थ शिक्षकों की सेवा बहाली, सुरक्षा सहित अन्य मांगों के समर्थन में विधानसभा घेरने शुक्रवार को लखनऊ चार शिक्षक नेताओं को एसओजी व कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक नेताओं को कोतवाली पुलिस ने इस आशय शपथ पत्र भरवाकर दोपहर 12 बजे छोड़ दिया कि वे शिक्षकों के साथ लखनऊ प्रस्थान नहीं करेंगे। पुलिस ने शिक्षक नेता अनिरुद्ध त्रिपाठी, मार्कंडेय सिंह, रामपूजन सिंह व अजय सिंह को गिरफ्तार किया था।
शिक्षक नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह व अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि सरकार दमनकारी नीतियों से शिक्षकों व कर्मचारियों के हित तथा अधिकार को दबा नहीं सकती है। जिन सरकारों ने शिक्षकों की मांगों को दबाने का प्रयास किया उसका हाल बुरा हुआ है। जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का आह्वान किया कि वे अपनी मांगों के प्रति संगठित होकर संघर्ष करें। आने वाले समय में पुरानी पेंशन को लेकर राष्ट्र व्यापी आंदोलन होगा।
विज्ञापन

जिलामंत्री अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षक समाज गुमराह करने वालों से सतर्क रहे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राम पूजन सिंह, मंडल मंत्री संजय द्विवेदी, उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप, राजधारी पाल, जितेंद्र शाही आदि मौजूद रहे।
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने बताया कि सरकार की दमकानी नीतियों के विरुद्ध लखनऊ में विधानसभा का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित था। पुलिस ने शिक्षक नेताओं को सुबह 5:30 बजे गिरफ्तार कर कर दोपहर 12 बजे तक कोतवाली में बैठाए रखा। सरकार शिक्षकों के साथ अपराधियों जैसा सुलूक कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति आदेश वापसी, एनपीएस घोटाले की जांच व वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सभी शुक्रवार को लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन

...
कोट
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लखनऊ में प्रदर्शन करने जा रहे शिक्षक नेताओं को कंपनी बाग पर रोका गया था। सांकेतिक गिरफ्तारी करके उन्हें कोतवाली ले जाया गया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
विनय पाठक, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें