फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निर्धारित मार्गों पर ही निकाला जाएगा ताजिया

Thu, 26 Jun 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। पुलिस चौकी गायघाट में मोहर्रम त्योहार की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। कलवारी थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ताजिया और अलम को केवल निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाए। उन्होंने झंडों की ऊंचाई तय मानकों के अनुसार रखने के निर्देश दिए। पुलिस को किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी की सूचना तुरंत देने को कहा गया। पुलिस की टीमें सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई नई परंपरा शुरू नहीं होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ताजिए और अलम मानक से अधिक ऊंचे नहीं होंगे।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज गायघाट राममणि उपाध्याय, उपनिरीक्षक राममिलन, सरफराज शाह चिश्ती, यूसुफ अंसारी, वकील अहमद, गुलाम मोहम्मद, अब्दुल खुद्दुस, जुम्मन, आफताब आलम, श्रीराम, अफजल, इस्लाम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें