बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शनिवार को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए जिला स्तरीय कला, क्राफ्ट और पपेटरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पांच स्तरों में अपनी कला और पपेटरी प्रस्तुत की।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्राथमिक स्तर पर गणित में विकास द्वीप निगम और भाषा में रोशन लाल, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान में अन्नपूर्णा दुबे, सुरभि ओझा और गणित में प्रवीण कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का मूल्यांकन गठित निर्णायक मंडल ने किया। प्राचार्य संजय शुक्ल ने कहा कि ज्ञान केवल संचारित नहीं, बल्कि सृजित भी किया जाना चाहिए।