फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैनाती स्थल पर निवास करें अधिकारी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
तैनाती स्थल पर निवास करें अधिकारी : डीएम
विज्ञापन

बगैर सीडीओ की अनुमति ब्लॉक मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे बीडीओ
बस्ती। सभी अधिकारी तैनाती स्थल पर ही निवास करें। इससे जनसमस्याओं के निस्तारण में मदद मिलेगी। बिना सीडीओ की अनुमति के बीडीओ ब्लॉक मुख्यालय न छोड़ें। ये निर्देश डीए प्रियंका निरंजन ने दिए हैं। वह कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि यदि सरकारी आवास जर्जर है तो किराए का कमरा लेकर निवास करें। दो दिन के भीतर सभी अपना आवासीय पता सीडीओ को उपलब्ध करा दें। ग्राम पंचायत अधिकारियों की ब्लॉक स्तरीय साप्ताहिक बैठक में अनिवार्य रूप से एबीएसए, सीडीपीओ, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा पशु चिकित्सा अधिकारी भाग लें, ताकि उनके समस्याओं का निराकरण ब्लॉक स्तर पर ही किया जा सके।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में डीएम ने पाया कि 440 आवास अपूर्ण है। सर्वाधिक 83 आवास दुबौलिया में अपूर्ण है। निर्देश दिए कि आवास पूर्ण कराने में सर्वाधिक फिसड्डी पांच ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का वेतन रोक दें। ईओ पालिका को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में सभी 400 सफाईकर्मी लगाकर सफाई का कार्य कराया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्र, सीआरओ नीता यादव, डीएफओ नवीन कुमार शाक्य, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृत पाल कौर, सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, पीडी कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, उपनिदेशक दिव्यांगजन अनूप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें