फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामित्व योजना : जिले में 613 लोगों को बांटे गए घरौनी प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामित्व योजना : जिले में 613 लोगों को बांटे गए घरौनी प्रमाण पत्र
विज्ञापन

किसानों के लिये वरदान साबित होगा प्रमाण पत्र, भूमि विवाद में आयेगी कमी : संजय प्रताप
एजेंसी-संवादसूत्र
बस्ती/भानपुर। प्रधानमंत्री द्वारा ‘स्वामित्व योजना’ का शुभारंभ किए जाने के बाद जिले की भानपुर और सदर तहसील की पांच-पांच ग्राम पंचायतों में कुल 613 लोगों को आवासीय अधिकार अभिलेख (घरौनी) का प्रमाण पत्र/प्रॉपर्टी कार्ड दिया गया। इस प्रमाण पत्र से बैंक ऋण, हैसियत प्रमाण पत्र, जमानत के तौर पर प्रस्तुत किया जा सकेगा।
सदर तहसील के दौलतपुर ग्राम के प्राइमरी स्कूल परिसर में कंचनपुर गांव के लोगों को सीआरओ नीता यादव ने रामशब्द, जगमोहन, रामपियारे, राम शंकर, पंचराम, रामकृपाल, नंदलाल, रामदेव, महादेव, श्याम देव, रामदास, शकुंतला, राजकुमारी, राम शुभावन, राममूर्ति आदि को आवासीय अधिकार अभिलेख (घरौनी) का प्रमाण पत्र बांटे। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण आबादी क्षेत्र का सीमांकन करना है। इसके पूरा होने पर अविभाजित ग्रामीण आबादी का सही-सही अभिलेख तैयार होगा। इस कार्य में पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग, सर्वेक्षण विभाग के सहयोग से ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक का उपयोग करते हुए सही-सही घरौनी तैयार की गई है। अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी में स्थित संपत्ति का कोई वैधानिक पत्र नहीं होता था। घरौनी तैयार होने से लोगों को अपनी संपत्ति की सही जानकारी होगी तथा आपसी झगड़ों में कमी आएगी। प्रापर्टी कार्ड के आधार पर लोग अपने मकानों पर ऋण प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही संपत्ति कर का सही-सही निर्धारण हो सकेगा, जिससे कि ग्राम पंचायतों के आय में वृद्धि होगी। इस आय से ग्राम पंचायतें सुनियोजित विकास करके वहां रहने वाले लोगों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करा सकेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम सदर आसाराम वर्मा ने कहा कि घरौनी खतौनी की भांति मकान का वैधानिक दस्तावेज है। इसको संभाल कर रखें। तहसीलदार पवन जायसवाल ने बताया कि तहसील बस्ती के पांच राजस्व ग्राम दौलतपुर, सेखुई, शाहपुर, कंचनपुर एवं खरहरा में कुल 346 घरौनी तैयार हुई है, जिसमें से आज 225 का वितरण किया गया है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ला भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील क्षेत्र के पांच गांवों के ग्रामीणों को उनके प्रॉपर्टी के प्रमाण पत्र घरौनी के रूप में दिए गए। ग्राम पंचायत बनटिकरा में बतौर मुख्य अतिथि रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल व सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने एसडीएम आनंद श्रीनेत व तहसीलदार केएन तिवारी के साथ लोगों को घरौनी प्रमाण पत्र बांटे। विधायक ने कहा कि स्वामित्व योजना किसानों के लिये मील का पत्थर साबित होगी। इससे जहां भूमि विवाद में कमी आयेगी। वही भूमि हीन किसान भी अपनी घरौनी दिखाकर बैंक से आसानी से ऋण प्राप्त कर सकेगा। एसडीएम ने बताया कि पायलट फेज के तहत बनटिकरा में 143, कोपा में 87, बैदौला में 79 असुरैना में 63 और डढिया में 16 लोगो को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित कियेे गए हैं। बताया कि जिन लोगो के घर बंजर, खलिहान, नवीन परती या विवादित जमीन पर बने है उन्हें शामिल नहीं किया गया है। इस मौके पर एडीओ पंचायत नवनीत मिश्रा, प्रधान मंजू, सचिव शैलजा पाल, सुशील चौधरी, आशुतोष पटेल, श्री प्रकाश चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रधान संघ गंगाराम यादव, दीप चंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि राजीव पांडेय, महेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, विकास शर्मा, रजिस्ट्रार कानूनगो महबूब आलम, कृष्ण चंद्र चौधरी सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें