फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर शिक्षक संघ का धरना स्थगित

Thu, 10 Jan 2019 12:49 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
आश्वासन पर शिक्षक संघ का धरना स्थगित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। प्राथमिक शिक्षक संघ का बीएसए कार्यालय पर चल रहा धरना बुधवार को आश्वासन मिलने पर स्थगित कर दिया गया। लेखाधिकारी ने धरनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को जानकारी दी कि वेतन का भुगतान कर दिया गया है।  इसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


नव नियुक्त 624 शिक्षकों में से कई शिक्षकों के वेतन का भुगतान अभी नहीं हो पाया था।  बीएसए की ओर से  वेतन भुगतान के लिए आदेश भी जारी कर दिय गया था लेकिन सर्विस बुक वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय से गायब हो जाने के कारण वेतन भुगतान रुका हुआ था। इससे नाराज शिक्षक धरने पर बैठ गए थे। इस बीच लेखाधिकारी अतुल चौधरी धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने आंदोलनकारियों को सर्विस बुक गायब होने के संबंध मंे थाने में तहरीर दिए जाने तथा वेतन भुगतान किए जाने की जानकारी दी। उधर, लेखाधिकारी ने बताया कि कार्यालय में जल्द ही सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाएगा। इस दौरान  जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल, उदयभान दूबे, अभय यादव, शैल शुक्ल, चन्द्रभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें