फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दौड़ स्पर्धा में सूरज व आशिया अव्वल

Tue, 31 Oct 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर में आयोजित हुई न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सल्टौआ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवपुर में सोमवार से न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें आमा न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में भदना के सूरज व बालिका वर्ग में आमा की आशिया खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

200 मीटर बालिका वर्ग में पचलौरिया की अंशिका यादव व बालक वर्ग में बेलवाड़ाड के आनंद मिश्र ने प्रथम स्थान हासिल किया। खो-खो जूनियर वर्ग बालक व बालिका वर्ग में आमा की टीम विजयी रही। बीईओ अभिमन्यु ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों के बीच नेतृत्व का भाव पैदा होगा। शिक्षक संघ के जनपदीय मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण इलाकों में खेल को बढ़ावा देंगी। इन्हीं बच्चों में कल कोई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलेगा। छात्रा सीमा व राधिका ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। इस मौके पर सचिव अरुणेश पाल, मनीष मिश्र, शिव नंदन मिश्र, मनोज यादव, प्रियंका सिंह, साधना, आदित्य गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें