कप्तानगंज के ककुआ राउत गांव के पास पलटा ट्रक। संवाद
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रखिया गांव के निकट ओवर हाइट गन्ना लदी ट्रक बिजली के पोल से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक को अस्पताल पहुंचाया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरहटा गाांव के केएम शुगर मिल मसौधा अयोध्या से बुधवार की रात 9 बजे ट्रक शुगर मिल पर जा रहा था। रात 9:15 बजे जैसे ही ट्रक रखिया गांव के निकट बिजली के पोल से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे एक पोल और टूट गया। तार से चिंगारी निकलने से अफरा तफरी मच गया। ग्रामीणों से बिजली कटवाकर घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।