गौर। पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में चल रहे तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को आठ सौ मीटर दौड़ में सुधांशु चौरसिया और रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भरत गौतम ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों से परिचय प्राप्त कर किया।
अंतिम दिन आठ सौ मीटर बालक वर्ग दौड़ में सुधांशु चौरसिया प्रथम, शफीक द्वितीय और जिलानी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रीना प्रथम, सीमा गुप्ता द्वितीय और दुर्गावती तृतीय स्थान प्राप्त की। ऊंची कूद बालक वर्ग में सुधांशु चौरसिया प्रथम, श्याम चौहान द्वितीय और जिलानी तृतीय स्थान प्राप्त किए। बालिका वर्ग में संजना प्रथम, रीना द्वितीय और सीमा गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद बालक वर्ग में श्याम चौहान प्रथम, अभिनव द्वितीय और दिवाकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में गुड़िया प्रथम, रोशनी द्वितीय और सजना तृतीय स्थान प्राप्त कर अव्वल रही।
कबड्डी और खो-खो टीम का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें दोनों टीम की कैप्टन सजना खातून के नेतृत्व वाली टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में कॉलेज के डॉ राम प्रकाश वर्मा, डॉ श्रीराम चौहान ने रेफरी की भूमिका निभाई और निर्णय मंडल के रूप में डॉ राजेश कुमार तिवारी, डॉ भारत गौतम, डॉ अनुज कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ गजेंद्र उबारन गिरी ने कहा की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता विभिन्न खेलों के साथ निर्णायक मंडल कमेटी के दिशा-निर्देशन में संपन्न हो गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपने रग के अनुसार शानदार परचम फहराया है यही बच्चे आगे चलकर जिला और प्रदेश में नाम रोशन करेंगे उन्होंने सभी के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की।
इस मौके पर अभिषेक त्रिपाठी, सतीश कुमार, पंकज चौहान, रमेश कुमार पांडे, राजीव कुमार पांडे का विशेष सहयोग रहा।