फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 16 खेलों में खिलाड़ियों का होगा चयन, 23 मार्च से होगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश में संचालित क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए चयन-ट्रायल की तिथि घोषित कर दी गई है। मंडल के खिलाड़ियों के लिए प्रवेश पाने का सुनहरा अवसर है। बताया गया कि शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 खेलों में 23 मार्च से खिलाड़ियों का चयन-ट्रायल होगा। इसमें सफल खिलाड़ी आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश जाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए चयन-ट्रायल होगा। पहले जिला स्तरीय, फिर मंडल उसके बाद प्रदेश स्तरीय ट्रायल प्रस्तावित है। इसमें जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वालीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबॉल बालक-बालिका वर्ग का खेल शामिल हैं। चयन-ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी खेल साथी पोर्टल पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
23 मार्च से 30 मार्च तक सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय और मंडलीय चयन-ट्रायल शुरू होगा। इसमें सफल खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। जहां, आगरा, बरेली, मेरठ, लखनऊ, मैनपुरी, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, सोनभद्र, वाराणसी, झांसी, सहारनपुर और अमेठी में तीन और छह अप्रैल तक आयोजित चयन-ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें