फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई पर गड़ासे से हमलाकर खुद लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के मानिकरपुर गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/बभनान। शराब पीने से मना करने से नाराज बड़े भाई ने छोटे भाई को रात में सोते समय गड़ासे से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद खुद फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना स्थल पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शनिवार रात पड़ोसी गोंडा जिले के छपिया थानांतर्गत ग्राम मानिकरपुर निवासी रामआधार वर्मा (41) पुत्र बलराम वर्मा ने अपने छोटे भाई अर्जुन वर्मा (30) पर सोते समय गड़ासे से हमला कर मकान में छुप गया। कुछ देर बाद ग्रामीण पहुंचे तो देखा कि निर्माणाधीन मकान के छत से रामआधार का शव लुंगी के फंदे से लटक रहा था। मृतक के भाई राजेन्द्र ने बताया कि घायल अर्जुन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची छपिया पुलिस ने मृतक रामआधार के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया। थानाध्यक्ष छपिया संजय कुमार तोमर ने बताया कि रामअधार व अर्जुन दोनों सगे भाई हैं। मृतक शराब का आदी था। हमेशा नशे में रहता था। हमलावर भाई ने भाई पर हमले के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें