फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल में सफल एसी बसें नियमित चलेंगी

Fri, 03 May 2019 01:33 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
ट्रायल में सफल एसी बसें नियमित चलेंगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। रोडवेज डिपो के बेड़े में चार वातानुकूलित बसों को शामिल किया गया है। यह बसें प्रयोग के तौर पर बस्ती में चलाई जा रही हैं, बेहतर आमदनी होने पर इन बसों को नियमित रूप से रोडवेड के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा। इसी के साथ ही डिपो के बेड़े में अन्य वातानुकूलित बसों को भी शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


अप्रैल में शुरू हुईं इन वातानुकूलित बसों से औसतन प्रत्येक दिन 50 हजार रुपये तक की कमाई हो रही है। डिपोकर्मियों के अनुसार अभी बहुत से लोगों को इसकी जानकारी नहीं है कि यहां से एसी बसें संचालित की जा रही हैं। डिपो से गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ व कानपुर के लिए इन बसों का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक दिन दोपहर एक बजे लखनऊ (आलमबाग) के लिए एक बस रवाना हो रही है। इसके दो घंटे बाद यानी तीन बजे दूसरी बस कानपुर के लिए रवाना की जा रही है। यदि कुछ यात्री इस बस यात्रा से वंचित रह गए, तो उनके लिए तीसरी बस रात 9.30 बजे लखनऊ आलमबाग तक के चलाई जा रही है। चौथी बस गोरखपुर के लिए प्रत्येक दिन शाम 5.30 बजे चलाई जा रही है। वातानुकूलित बसों को लेकर शहर के राकेश श्रीवास्तव कहते हैं कि पहले इस बस के लिए हाईवे जाना पड़ता था। शहर में ये बसें इंट्री नहीं करती थीं, लेकिन अब इन बसों को देखकर बड़ी प्रसन्नता होती है। शुभम ने कहा कि जब कि बाहर से रिश्तेदार आते थे, और जाते वक्त एसी बसों के बारे में पूछते थे, तो उन्हें बताना पड़ता था कि बस्ती से एसी बसों का संचालन नहीं होता है। इस पर उन्हें हैरानी होती थी, लेकिन अब सभी को इस बारे में जानकारी देंगे। सचिन मिश्रा ने कहा कि यह जिले के लिए अच्छा संकेत हैं। कहते हैं कि यह सेवा जरूरी थी। हरिओम कहते हैं कि बसों के साथ ही डिपो का कायाकल्प भी होना चाहिए। कहते हैं कि बस्ती को मंडल बने भले ही कई वर्ष बीत गए, लेकिन यहां का डिपो बदहाल है। उन्होंने एसी बसों के संचालन पर खुशी जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें