फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: भाजपा उम्मीदवार सुभाष यदुवंश 4294 मतों से जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव : भाजपा उम्मीदवार सुभाष यदुवंश 4294 मतों से जीते
विज्ञापन

बस्ती। सिद्धार्थनगर-बस्ती स्थानीय निकाय के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश को जीत मिली है। उन्होंने सपा के संतोष यादव उर्फ सनी यादव को 4294 मतों से पराजित किया।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार सुबह आठ बजे से शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में मतगणना शुरू हुई। तीनों जिलों बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के 37 बूथों की मतों की गिनती के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश को विजयी घोषित किया। कुल 6258 मतों में से 6154 वैध मत मिले। भाजपा के सुभाष यदुवंश को 5203 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के संतोष यादव सन्नी को महज 909 वोट ही मिले। सुभाष यदुवंश 4294 वोट से चुनाव जीते। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी राजू सैनी को 42 मतों से ही संतोष करना पड़ा। 104 मत अवैध घोषित किए गए। चुनाव नतीजा घोषित होते हुए भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। मतगणना केंद्र के बाहर ढोल-नगाड़े बजने लगने। समर्थक पटाखे छोड़ने लगे। बाद में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुभाष यदुवंश को प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं, भाजपाइयों ने मंगलवार दोपहर में दर्जनों गाड़ियों के काफिले साथ जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान प्रेक्षक एसपी आनंद, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ.राजेश प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
छात्र जीवन से सुभाष यदुवंश राजनीति में रहे सक्रिय
कुदरहा ( बस्ती)। बस्ती-सिद्धार्थनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित एमएलसी सुभाष यदुवंश छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहे। सुभाष मूलरूप से बस्ती जिले के कुदरहा विकास खंड के कचनी गांव के रहने वाले हैं और किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मौजूदा समय में भाजपा के प्रदेश मंत्री भी हैं।
विज्ञापन

सुभाष इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन में मदन मोहन मालवीय कॉलेज गोरखपुर (अब मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) से बीटेक हैं। पढ़ाई के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज में उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई का गठन किया। साथ ही परिषद का प्रसार अन्य कई इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रसार भी किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद कई नौकरी ज्वाइन की, जब मन नहीं लगा तब उसे छोड़कर दिल्ली में कोचिंग सेंटर चलाने लगे। जहां कमजोर और युवा बच्चों को आईएएस, गेट, पीएसयू आज की तैयारी कराने लगे। धीरे-धीरे इनका नेटवर्क बढ़ता गया और 2006 में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी टीम में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया। अपने काम के बलबूते एक अच्छे कार्यकर्ता के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस बीच युवा मोर्चा में उत्तराखंड का प्रभार, राष्ट्रीय कार्यालय का प्रभार, राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख सहित अनेक जिम्मेदारियों का निर्वाह करते रहे। वर्ष 2016 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य की टीम में प्रदेश मंत्री का दायित्व मिला। जिसके बाद तिरंगा यात्रा सह प्रभारी, नव मतदाता अभियान प्रभारी, विधानसभाओं में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन सह प्रभारी, लखनऊ में प्रधानमंत्री के रैली का सह प्रभारी, चुनाव कार्य कार्यक्रम विभाग एवं विस्तार योजना के सह प्रभारी की जिम्मेदारी निभाकर अपना कद बड़ा कर लिया। 2018 में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। वर्ष 2020 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश मंत्री बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें