फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी

Thu, 10 Jul 2025 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्थानांतरण होने पर बाराबंकी कार्यभार ग्रहण करने जा रहे उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हरेंद्र प्रसाद की कार में फोरलेन पर कप्तानगंज के गड़हा गौतम के पास बेकाबू स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बाल-बाल बच गए, मगर उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। बुधवार सुबह पांच बजे हुए हादसे के बाद अयोध्या की तरफ जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनएचएआई की टीम के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जनपद कुशीनगर के मूल निवासी हरेंद्र प्रसाद बस्ती में उप संभागीय कृषि अधिकारी पद पर तैनात थे। शासन ने उनका इसी पद पर बाराबंकी तबादला कर दिया है। बुधवार को सुबह वह कार से कार्यभार ग्रहण करने बाराबंकी जा रहे थे। गड़हा गौतम के पास सड़क मरम्मत का कार्य होने के चलते अयोध्या-गोरखपुर लेन वन वे था। उसी लेन में उनकी कार में अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर कृषि विभाग के लोग भी मौके पर पहुंचे गए। बताया जाता है कि स्कार्पियो चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें