फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 1.40 करोड़ से बनेगा स्टडी सेंटर, संवरेगा पढ़ाई का माहौल

विज्ञापन
आरेीजोत में स्टडी सेंटर के लिए चि​न्हित की गई भूमि  संवाद
विज्ञापन
बस्ती। शहर के ओरीजोत वार्ड में 1.40 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अध्ययन केंद्र (स्टडी सेंटर) बनाया जाएगा। शासन से परियोजना की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद 70 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। नगर पालिका जल्द ही इसकी निविदा प्रक्रिया शुरू करेगी। अधिकारियों के मुताबिक दो माह में निर्माण शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि शहर के बच्चों को बेहतर अध्ययन का माहौल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा की पहल पर स्टडी सेंटर का प्रस्ताव तैयार किया गया था। ओरीजोत वार्ड में पानी की टंकी के पीछे खाली जमीन को इसके लिए चिह्नित किया गया है। दो मंजिला भवन में विद्यार्थियों के अध्ययन के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
स्टडी सेंटर में 48 विद्यार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर लगाया जाएगा। 32 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। 28 सीट की कैंटीन, लाइब्रेरी कक्ष और महिला-पुरुष शौचालय बनाए जाएंगे। भवन में अग्निशमन उपकरणों के साथ वाईफाई, एसी और सीसीटीवी कैमरों की सुविधा भी रहेगी। पूरे भवन की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी।
विज्ञापन

उपयोग करने वाले विद्यार्थियों से लिया जाएगा शुल्क : स्टडी सेंटर शुरू होने के बाद यहां अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं से निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। हालांकि, अभी शुल्क तय नहीं किया गया है। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें