फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इंस्पायर अवॉर्ड से सम्मानित होंगे विद्यार्थी, पंजीकरण शुरू

Sun, 14 Jul 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी करा सकेंगे पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सरकार ने माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर अवॉर्ड शुरू किया है। इसके पीछे मकसद यह है कि बच्चों के अंदर रचनात्मक और नई सोच पैदा हो सके। इस अवॉर्ड लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़े, इसके लिए आइडिया बॉक्स भी लगेंगे।
कक्षा 6 से 10 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर अवॉर्ड शुरुआत हुई है। शासन की ओर से वर्ष 2024-25 के लिए इंस्पायर अवॉर्ड के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इस अवॉर्ड के लिए इच्छुक विद्यार्थी 20 जुलाई तक पोर्टल पर पंजीकरण कराकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस जगदीश शुक्ल ने बताया कि इंस्पायर अवॉर्ड का उद्देश्य छात्र- छात्राओं में नई सोच को विकसित करना है। प्रदेश में दो लाख विद्यार्थियों को इंस्पायर अवॉर्ड देने का लक्ष्य है। शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसमें प्रतिभाग करें। साथ ही अवॉर्ड को लेकर नए-नए आइडिया दें। इसके लिए विद्यालयों में आइडिया बॉक्स लगाया जाएगा। विज्ञान शिक्षक बॉक्स से प्राप्त आइडिया का देखेंगे। बेहतर आइडिया पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

...

नोडल अधिकारी होंगे नामित
इंस्पायर अवॉर्ड की प्रक्रिया देखने के लिए विज्ञान प्रवक्ता को नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। साथ ही मोटिवेशनल शिक्षकों को चुना जाएगा। ये बच्चों को इंस्पायर अवॉर्ड के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें