फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय का विद्यार्थियों ने किया भ्रमण, पठन-पाठन देखा

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में जानकारी हासिल करते पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर के बच्चे। स्रोत स
विज्ञापन
गौर। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण बुधवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बस्ती पहुंचा। जहां बच्चों ने विद्यालय का भ्रमण कर पठन-पाठन सहित सामाजिक ज्ञान की जानकारियां हासिल की।
विज्ञापन


बीएसए अनूप कुमार व बीईओ सादर विनोद कुमार त्रिपाठी के दिशा-निर्देश में कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर से बच्चों के भ्रमण दल को ग्राम प्रधान राम मूरत और प्रधानाचार्य डॉ. शिव प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोपहर में केंद्रीय विद्यालय पहुंचकर बच्चों ने विद्यालय की सुंदरता, परिसर में साफ-सफाई अच्छे माहौल में सुसज्जित ढंग से संचालन हो रहे पठन-पाठन का अवलोकन किए। इसके बाद बच्चों ने कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, आईसीटीलैब, सहायक शिक्षण सामग्री, संगीत कक्षा कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, खेल मैदान आदि का भ्रमण कर जानकारियां हासिल कीं।
इस मौके शिक्षक पर रंजीत विश्वकर्मा, प्रेमपाल सिंह,अभिषेक कुमार यादव, अखतरुन निशा, शैलेश सिंह, मयंक श्रीवास्तव, राजपती, अरुण कुशवाहा, अमरेश कुमार, अस्मिता वाजपेयी, अश्वनी कुमार, रंजीत विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें