दुबौलिया। थाना क्षेत्र के कटहा गांव के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर दोनों सवार घायल हो गए। विशेषरगंज-सूदीपुर संपर्क मार्ग पर कटहा गांव के पास सूदीपुर खेसरहा गांव निवासी अंकित वर्मा पुत्र विश्वनाथ वर्मा बाइक से विशेषरगंज कस्बे से अपने घर जा रहे थे कटहा गांव के निकट ही पहुंचे थे की कटहा गांव निवासी अशोक धर द्धिवेदी अपने घर से निकल ही थे तभी दोनों बाइक चालकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। अशोक धर द्विवेदी को गंभीर चोट आने से चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या के लिए रेफर कर दिया वही अंकित वर्मा का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। संवाद