फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कबड्डी समेत अन्य खेलों में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

Thu, 04 Dec 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
निजी उर्वरक की दुकान पर जांच करते डीएओ डॉ. बाबूराम मौर्य।
विज्ञापन
बस्ती। दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का बुधवार को कप्तानगंज के बीआरएस एकेडमी में समापन हो गया। इस दौरान कबड्डी सीनियर फाइनल, बैडमिंटन, कुश्ती, दौड़ में बालक-बालिकाओं ने दमखम दिखाया। विधायक कविंद्र चौधरी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार, ट्राॅफी और प्रमाणपत्र देकर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

बालक बैडमिंटन में सब जूनियर जितेंद्र प्रथम, सीनियर में रितेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में जूनियर में सरिता और सीनियर में अवंतिका प्रथम रही।
कबड्डी सीनियर बालक में आरआर बेकर्स को जीत मिली। सीनियर बालिका लंबी कूद में सुमन राव प्रथम, साक्षी द्वितीय, सीनियर बालिका ऊंची कूद में पलक प्रथम, गुड़िया गुप्ता द्वितीय, गोला प्रक्षेपण जूनियर में अभिनव प्रथम, गोला प्रक्षेपण सीनियर में मनोज प्रथम, राजकुमार द्वितीय स्थान पररहे।
विज्ञापन

200 मीटर बालक सब जूनियर दौड़ में पंकज प्रथम, अनुज दूसरे, 200 मीटर सीनियर बालक दौड़ में मनीष सिंह प्रथथ और रितेश यादव द्वितीय, 100 मीटर सीनियर बालिका वर्ग दौड़ में श्रेय मिश्रा प्रथम और आंशिक दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान रणधीर सिंह ,राम सिंह, प्रभाकर ओझा, सुभाष यादव, अखिलेश सिंह सुनील कुमार राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें