बस्ती। राम जानकी मार्ग पर दुबौलिया थानाक्षेत्र के कसैला बाबू के पास 24 नवंबर को बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। मृतक के भाई एकडेंगवा निवासी राम नरायन ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि उसके भाई ई-रिक्शा को चलाते हुए दुबौलिया बाजार से रामजानकी मार्ग के रास्ते विशेषरगंज सवारी बैठाकर जा रहे थे। रास्ते में रामजानकी मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पर सवार कई लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान उसके भाई की मृत्यु हो गई। संवाद