फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। किसान इंटर कॉलेज मरहा कटया में सोमवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में महेंद्र चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में निहारिका प्रथम रहीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि युवाओं की देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी सोच व्यक्त करने का अवसर मिलता है।
प्रधानाचार्य रामबचन ने कहा कि भाषण और पोस्टर जैसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित होती है। प्रतिभागियों ने अपने विचारों और चित्रों के माध्यम से भारत के प्रति अपनी कल्पनाओं को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें