बस्ती। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से संचालित इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के अंतर्गत जनपदीय नवाचार मॉडल प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को जीआईसी के बहुउद्देशीय सभागार में हुआ। छात्र-छात्राओं की प्रतिभा, रचनात्मक सोच और समस्याओं के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने की क्षमता की सराहना की गई।
निर्णायक मंडल ने तकनीकी दृष्टिकोण, नवाचार की उपयोगिता, सामाजिक प्रभाव और व्यावहारिकता के आधार पर परियोजनाओं का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में नामित जूरी सदस्य अनंत गुप्ता एवं पिंटू, सहित छह अन्य तकनीकी विशेषज्ञों की निर्णायक टीम ने भाग लिया।
विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा समाधान, विकलांगों की सहायता के लिए यंत्र, स्मार्ट डिवाइसेज़ और कृषि नवाचार जैसे विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायकों ने इन विचारों को समाज उपयोगिता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और व्यवहारिकता के आधार पर अंक प्रदान किए। इंस्पायर योजना के तहत चयनित छात्रों को आगे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंद कर पांडे, जिला बेसिक सरकारी अनूप कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल आदि की उपस्थिति में हुआ।
इन बच्चों का हुआ चयन
एसएलईपीसी वर्ष 2023–24 के लिए चयनित छात्र
1. शिवम गुप्ता, बस्ती —राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर बस्ती, प्रोजेक्ट- सिंचाई जल स्तर संकेतक
2. सुब्रत चौरसिया, हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज संत कबीर नगर प्रोजेक्ट-आईओटी आधारित स्मार्ट डस्टबिन
3. साक्षी श्रीवास्तव, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, सिद्धार्थनगर — बेकार फूलों से बनी धूपबत्ती
-
एसएलईपीसी वर्ष 2024–25 के लिए चयनित छात्र
1. मयंक शर्मा, सरस्वती शिशु माध्यमिक विद्यालय सेवा कॉलोनी बस्ती — प्रोजेक्ट-मल्टी यूज़ एग्रीकल्चरल टूल
2. शिफा खान, और दीपिका पटेल, बस्ती —स्मार्ट जैकेट बार ब्लाइंड्स राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती, प्रोजेक्ट- व्हील चेयर की बेडिग फैशलटी
4. शौर्य बाजपेयी, सेंट बेसिल स्कूल बस्ती बस्ती — लाइफ सेविंग राफ्ट (फ्लड हेतु)
5. श्वेता, बस्ती,-प्रोजेक्ट-ऑटोमेटिक क्लॉथ अटैकर, और स्नेहा मद्धेशिया, प्रोजेक्ट-वायरलेस कार चार्जर , उच्च प्राथमिक विद्यालय महरीपुर बस्ती
7. हर्षित उपाध्याय, डीएवी इंटर कॉलेज मेहदावल,संत कबीर नगर — प्रोजेक्ट-एक्सरसाइज काम वाशिंग कटिंग मशीन INSPIRE योजना के तहत चयनित छात्रों को आगे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।