फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्यार्थियों ने दी सामाजिक विषय व अंग्रेजी की परीक्षा

Wed, 26 Mar 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के परीक्षार्थियों ने प्रथम पाली में सामाजिक विषय और द्वितीय पाली में अंग्रेजी की परीक्षा दी। परीक्षार्थियों के मुताबिक पेपर सरल आया था, अच्छा हुआ है। परीक्षा में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के लगभग दो लाख बच्चे शामिल हुए। दूसरी मीटिंग की परीक्षा के बाद शिक्षक विद्यालयों में कापियों मूल्यांकन कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन कटेश्वरपार्क स्थित कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रथम पाली 9.30 बजे से परीक्षा शुरू हुई। दूसरी पाली में बच्चों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी। दोपहर 2.30 तक परीक्षा को देकर कक्षा छह की अंशिका ने कहा कि पेपर अच्छा हुआ है। अंग्रेजी के सभी प्रश्न हल कर दिए है। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक, कक्षा दो से पांच तक की परीक्षा लिखित और मौखिक कराई जाएगी। जबकि कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा लिखित कराई गई। दूसरी मीटिंग की परीक्षा समाप्त होने के बाद शिक्षक विद्यालयों में बच्चों के कापियों का मूल्यांकन कर रहे हैं। 28 मार्च को परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा समाप्त होने के बाद बच्चों को रिपोर्ट कार्ड दी जाएगी। रिपोर्ट कार्ड बनाने की तैयारी भी अभी से शुरू कर दी गई है। इस साल प्रेरणा पोर्टल पर रिपोर्ट कार्ड अपलोड कर दिया जाएगा। रिपोर्ट कार्ड को बच्चे व उनके अभिभावक ऑनलाइन भी देख सकेंगे।
परिषदीय विद्यालयों में हुई परीक्षा

भानपुर। परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा चल रही है। मंगलवार को रामनगर बीआरसी के तहत संचालित सभी विद्यालयों में परीक्षा हुई। बीईओ रामनगर धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक 11,277 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। सभी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें