फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परीक्षा में विद्यार्थियों ने किया मेधा का प्रदर्शन

विज्ञापन
देल्ही स्कूल आफ एक्सीलेंस में अमर उजाला नेशनल ओलिंपियाड परीक्षा में शामिल विद्यार्थी
विज्ञापन
बस्ती। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत शुक्रवार को प्रथम चरण की परीक्षा देल्ही स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शुरू हुई। पहले दिन की परीक्षा में कक्षा तीन से कक्षा 10 तक के 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड का मुख्य उद्देश्य देशभर के विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे न सिर्फ यह जान सकें कि वे अपने समकक्ष विद्यार्थियों के बीच कहां खड़े हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का अनुभव भी प्राप्त कर सकें। इस ओलंपियाड के जरिये विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में खुद को परखने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने का अवसर मिलता है।
इस पहल का एक और महत्वपूर्ण उद्देश्य है कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उसे सम्मानित करना। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड उन होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत करता है, जो अपने ज्ञान और मेहनत से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। 23 दिसंबर तक चलने वाली प्रथम चरण की परीक्षा में टॉप 20 प्रतिशत विद्यार्थी अगली चरण के लिए क्वालिफाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें