फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भूअर सराय के पास मिला छात्रा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवें दिन भूअर सराय के पास मिला छात्रा शव
विज्ञापन

बस्ती। फोरलेन पर स्थित नए अमहट पुल के ऊपर से 12 जनवरी को कुआनो नदी में कूदी किशोरी का शव रविवार को भूअर सराय गांव के पास बरामद किया गया। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली नौंवीं की छात्रा 12 जनवरी की शाम को करीब पांच बजे लड़के के साथ बात करते हुए पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दोनों अमहट के नए पुल पर खड़े होकर बात कर रहे थे। अचानक किशोरी ने नदी में छलांग लगा दी। किसी को उसे बचाने का मौका नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर प्रशासन व पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे और गोताखोर की मदद से सर्च अभियान शुरू किया था। स्टीमर लेकर पुलिस ने काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। तब जाकर गोंडा से 30वीं बटालियन पीएसी के बाढ़ राहत दल को बुलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें