फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में दूसरे दिन सात बंदी मिले कोरोना पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में दूसरे दिन सात बंदी मिले कोरोना पाजिटिव
विज्ञापन

बस्ती। जिला कारागार में शनिवार को सात और बंदी कोरोना पाजिटिव पाए गए। इन बंदियों को अलग बैरक में रखकर उपचार शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को जेल में 14 बंदी कोरोना पाजिटिव मिले थे, जिसके बाद जेल प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई थी।
कोरोना संक्रमण दर में गिरावट के बीच जेल में दो दिन के भीतर 21 बंदियों के कोरोना पाजिटिव मिलने की खबर चिंता बढ़ाने वाली है। बता दें कि शुक्रवार को जेल में कैंप लगाकर बंदियों की जांच की गई थी, 14 बंदी संक्रमित मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को जेल परिसर में कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक संतलाल ने बताया कि शनिवार को 140 बंदियों की जांच की गई, जिसमें से सात बंदी संक्रमित मिले हैं। सभी बैरक नंबर 18 में लेवल-वन अस्पताल की सुविधा के साथ उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बंदियों तक संक्रमण कैसे पहुंचा। जेल की बैरक और परिसर का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें