जूनियर हाईस्कूल विद्यालय परिसर में सोमवार को दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा का शुभारंभ समारोह पूर्वक हुआ। रुधौली, भीतेहरा, सुरवार कला, महुआर डुमरी और गोठवा सहित सभी न्याय पंचायतों के परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
50 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में रोहित ने प्रथम प्राप्त किया जबकि बालिका में पूजा प्रथम रहीं। प्राथमिक स्तर के 100 मीटर की दौड़ में रोहित पहले तो उच्च प्राथमिक में 400 मीटर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कूड़ी हकीमुल्लाह प्रथम स्थान पर रहे। बालिका में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंबारी की शशिकला प्रथम तो उच्च प्राथमिक स्तर की 400 मीटर की दौड़ में कुड़ी के शब्बीर ने अव्वल रहे। इसी प्रतियोगिता में बालिका में शशिकला विजेता रहीं। बालिका वर्ग कबड्डी में विजलपुर की टीम तो बालक में गोटवा के बच्चों ने जीत दर्ज की।
मुख्य अतिथि एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कस्तूरबा की छात्रा चाहत, सफीकुन्नीशा, आराधना, अंशू आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बीईओ संतोष कुमार पांडेय, कमालुद्दीन, योगेश्वर शुक्ला, व्यायाम शिक्षक जितेंद्र कुमार, एबीआरसी गिरिजेश सिंह, अनिल पांडेय आदि रहे।