अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने फिल्म पद्मावती पर रोक लगाए जाने की मांग की है। कहा है कि इसमें पद्मावती के चरित्र को कलंकित करने का प्रयास किया गया है। युवा विंग के जिलाध्यक्ष गिरीश कुमार सिंह के नेतृत्व में एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की महारानी पद्मावती के जीवन चरित्र पर आधारित संजय लीला भंसाली कृत फिल्म में क्षत्रिय समाज और रानी पद्मावती के जीवन चरित्र को कलंकित करने का प्रयास किया गया है। इससे स्वाभाविक रूप से क्षत्रिय समाज आहत है। कहा कि फिल्म में अनेक ऐेसे दृश्य और संवाद हैं जो क्षत्रिय समाज को कलंकित कर रहे हैं। फिल्म में इतिहास को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है। इसको क्षत्रिय समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर सुनील सिंह, विपिन सिंह, भूपेंद्र सिंह, इंद्रराज सिंह, राहुल सिंह, विवेक सिंह, राकेश सिंह, अजय सिंह, सुनील अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।