फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूल बस की चपेट में आया छात्र, घायल

Mon, 20 Jan 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। स्कूल बस ने एक बाइक सवार छात्र को ठोकर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालत गंभीर देखते हुए उसे सीएचसी हरैया से अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हर्रैया क्षेत्र के खैरी ओझा निवासी महेश (20) पुत्र सुरेश चंद्र ओझा सोमवार सुबह गौरा देवी महाविद्यालय में पेपर देने जा रहा था। संसरीपुर-पैकोलिया मार्ग पर केशवपुर पेट्रोल पंप के सामने त्रिलोकपुर की तरफ से आ रही स्कूल बस ने बाइक में ठोकर मार दी। इससे महेश बस में फंस गया।
लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी हर्रैया पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक बताते हुए मेडिकल कॉलेज अयोध्या के लिए रेफर कर दिया।मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें