फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेज हवा और बारिश ने दी राहत... कटाैती ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आज तेज हवा के साथ हुई बारिश से जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ तथा बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। सुबह तकरीबन एक घंटे की बारिश के बाद फिर धूप खिल गई, जिससे दिन भर उमस ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

पछुआ के साथ सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया। एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से पारा नीचे आया और लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली। मगर इसके बाद फिर मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते धूप खिल गई। इससे भीषण गर्मी व उमस का दंश झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश से जहां किसान खुश हुए। वहीं, शहर की गलियों में रहने वाले जलभराव से लोगों को जूझना पड़ा।
नगर संवाद के अनुसार, शहर में मूड़घाट से गनेशपुर जाने वाले मार्ग पर पानी भर गया, जिससे लोगों को उधर से आने-जाने में दिक्कत हुई। इसके अलावा रेलवे स्टेशन रोड पर मुरलीजोत के कुछ हिस्से भी बारिश का पानी भर गया। कचहरी क्षेत्र में सहकारी बैंक के सामने भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। वहां जल भराव के कारण कचहरी आने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगला काॅलोनी की मुख्य सड़क पर भी पानी भर गया। इसके कारण कई जगह सड़क पर गंदगी फैल गई। गोटवा ओवर ब्रिज के बगल सर्विस लेन पानी से पूरी तरह लबालब भर गयी। वहीं नगर बाजार में भी सड़कों पर पानी भर गया। हर्रैया संवाद के अनुसार, कस्बे और आसपास के इलाके में सुबह से ही जमकर बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। समय से पूर्व हुई यह बारिश किसानों को काफी राहत पहुंचाने वाली रही। गर्मी के कारण खेतों की नमी खत्म हो गई थी। खरीफ की फसल बोने की तैयारी करने के लिए उन्हें खेतों में सिंचाई करनी पड़ती, लेकिन इस बारिश से किसानों की यह समस्या समाप्त हो गई। हमारे वाल्टरगंज संवाद के मुताबिक इस क्षेत्र में भी जमकर बारिश हुई। बभनान संवाद के मुताबिक सुबह आंधी-पानी के कारण बभनान-श्रीगिंनारी के बीच हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिर जाने के कारण ब्रेकडाउन हो गया। इससे बिजली उपकेंद्र बभनान के टाउन फीडर, गौर फीडर, पैकोलिया फीडर और बेदीपुर फीडर से आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने के कारण लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ा।
बाद में तार पर गिरी डाल को काटकर हटाया गया और शाम को लगभग तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इस संबंध में बिजली उपकेंद्र बभनान के अवर अभियंता राम प्रकाश वर्मा ने बताया कि तार टूट जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें