फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती से लागू करें आचार संहिता

Fri, 06 Jan 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
तहसील सभागार मे चुनाव को लेकर डीएम नरेंद्र सिंह पटेल और एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने किया बैठक।
विज्ञापन
विकास भवन के सभागार में शुक्रवार को डीएम नरेंद्र सिंह विधानसभा चुनाव में लगे अफसरों को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अफसरों को बहानेबाजी करने के बजाए काम के प्रति गंभीर हो जाना चाहिए। लाइजन आफिसर को पहले अपने क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी व्यवहारिक तौर पर प्राप्त लेने की बात कही। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन कार्य में सहयोग देने की अपील की। 
विज्ञापन


 विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए। बिना अनुमति के होर्डिंग और बैनर, किसी व्यक्ति के भूमि, भवन अहाते  आदि में ध्वज दंड, बैनर लगाने वालों के विरुद्घ कार्रवाई करने की बात कही। सरकारी वाहनों, सरकारी तंत्रों और  कार्मिंकों का उपयोग सत्तारूढ़ दल के हित को बढ़ावा देने के लिए नही होगा। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार राय ने अफसरों को आचार संहिता का पालन कड़ाई के साथ करने की बात कही। कहा कि निर्वाचन आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी प्रत्याशी वोट हासिल करने के लिए जातिगत या  सांप्रदायिक भावनाओं का प्रयास नहीं करेंगे। पूजा स्थलों का प्रयोग निर्वाचन अभियान के मंच के रूप  में नही होगा। 

पुलिस  अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व को आगामी विधान सभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की  ढील नही दी जाएगी। उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। इस  अवसर पर प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ अंजनी कुमार  सिंह ने विधान सभा एवं विधान परिषद निर्वाचन में लगाए  जाने वाले कार्मिंकों की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर सीटीओ गोपाल खरे, डीडीओ डीडी शुक्ल, आलोक श्रीवास्तव,  अखिलेश पाठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में पवन कुमार, विवेकानंद मिश्र, केके त्रिपाठी, अशरफी  लाल, सियाराम सोनकर, गिरजेश पाल, प्रशांत यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें