फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वर्षों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट जली, लोगों में खुशी

Mon, 29 Sep 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिक चंद। बस्ती-बांसी मार्ग पर एनएच-233 स्थित मानिक चंद चौराहा पर लगी स्ट्रीट लाइट वर्षों से बंद पड़ी थी। नवरात्र पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य हृदय राम चौधरी के प्रयास से यह चौराहा जगमग हो गया। स्ट्रीट लाइट जलने से कस्बे के लोगों को सुविधा हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार विकास, हरिचरण चौधरी, राजेश कलेश, सिया राम, मुनिराम, मोनू आदि ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण यह स्ट्रीट लाइट लंबे समय तक बंद पड़ी थी। कई बार एन एच के कर्मचारियों और अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इससे कस्बे में चोरी और अपराध की घटनाओं को लेकर लोगों में भय व्याप्त था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें