बस्ती। सरदार भगत सिंह की जयंती पर पटेल चौक स्थित मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता व नशामुक्ति अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। युवाओं ने भगत सिंह को याद कर पीपल व पाकड़ के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। निदेशक इं. अंशुल पटेल ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता व नशामुक्ति के प्रति युवाओं को शपथ दिलाई। सहकार भारती के जिलाध्यक्ष ओमकार चौधरी, दीपक गौड़, जितेंद्र साहनी, मनीष चौधरी, बबलू चौधरी, जयेंद्र पटेल, साहिल यादव, अवनीश चौधरी, अखिलेश चौधरी, विकास मौजूद रहे। संवाद