फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लेकर बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती की अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यालय में संवेदीकरण एवं समीक्षा बैठक हुई। इसमें एक से 31 अक्तूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने नगर के सभी वार्डों में नियमित फॉगिंग और एंटी-लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नालियों की तली तक सफाई सुनिश्चित करने और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। बैठक में सभासद जगदीप श्रीवास्तव, जीवन चौधरी, प्रमोद गुप्ता, गौतम यादव और राजन ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें