फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैठक में लंबित समस्याओं के निस्तारण की बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने मंगलवार को स्काउट भवन में बैठक कर लंबित समस्याओं पर व्यापक चर्चा की। परिषद के सदस्यों ने तदर्थ प्रधानाचार्यों के स्थायीकरण के लिए हर संभव प्रयास का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

संरक्षक डाॅ. संजय सिंह, जिलाध्यक्ष योगेश शुक्ल व मंत्री डाॅ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व सांसद डाॅ. दिनेश शर्मा, शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, उमेश द्विवेदी व अवनीश सिंह सहित कई अन्य विधायकों के साथ माध्यमिक शिक्षा मंत्री को अवगत करा चुका है कि तदर्थ प्रधानाचार्यों के स्थायीकरण से सरकार पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ने वाला है।
यह भी कहा कि इंटरमीडिएट एजूकेशन एक्ट 1921के प्राविधानों और उच्च न्यायालय के कई आदेश के बावजूद कार्यरत प्रधानाचार्यों को पद का निर्धारित समान वेतन न दिया जाना भी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए जल्द ही जिला विद्यालय निरीक्षक से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यकारी अध्यक्ष आज्ञाराम चौधरी, कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, उपाध्यक्ष डाॅ. मनोज सिंह, डाॅ. केडी द्विवेदी, संजय कुमार द्विवेदी, धर्मेंद्र कुमार व मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्थायीकरण से कार्यरत प्रधानाचार्यों का मनोबल बढ़ेगा, जिससे विद्यालयों के पठन पाठन के साथ साथ संपूर्ण व्यवस्था में चतुर्दिक सुधार होगा।
संयुक्त मंत्री डाॅ. प्रमोद उपाध्याय, संगठन मंत्री रामप्रीत यादव, सदस्य कार्यकारिणी डॉ. अरुण मिश्र व कौशलेंद्र मिश्र, अरविंद त्रिपाठी ने संबोधित किया।
वीरेंद्र सिंह, सर्वेंद्र नारायन द्विवेदी, विजय कुमार, राम सहाय, राम बचन, संतोष पांडेय, विनोद प्रकाश वर्मा, सुनील पांडेय, सुधीर कुमार, राम भवन, राकेश शर्मा, चंद्रशेखर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें