फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचमोहनी के दो घरों में ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पचमोहनी के दो घरों में ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

- सोनहा थाने के पचमोहनी गांव का मामला
- खेत में फेंका मिला चोरी किया हुआ खाली संदूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा/वाल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के पचमोहनी गांव के नाऊ पुरवे के दो घरों में बृहस्पतिवार रात चोरों ने ताला तोड़कर सारा चामान चोरी कर लिया। जिससे गांव में दहशत व्याप्त है। सूचना पर पहुंचे एसएचओ शशांक शेखर सिंह ने परिवार वालों से घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन

गांव के गंगाराम के घर में पीछे के रास्ते से अज्ञात चोर घुस गए तथा अलमारी व बॉक्स में रखा नकद तथा जेवर लेकर चले गए। सुबह परिवार के लोग जागे तो सामान इधर-उधर बिखरा और दरवाजा खुला देख लोगों के होश उड़ गए। आसपास जाकर देखा तो बगल में ही स्थित एक खेत में बॉक्स फेंका हुआ था। उनके परिवार के राजेश मौर्य ने बताया कि अलमारी में रखा हुआ मंगलसूत्र, मांग टीका, सोने का हार, सोने का झुमका, पाजेब, महंगी साड़ियां, 15 हजार रुपये के अलावा बहन दुर्गावती का मंगलसूत्र, पायल, बिछुआ तथा उसके दो हजार रुपये चोरी हो गए। इसी प्रकार गांव के पारसनाथ के घर में ताला तोड़कर चोर घुस गए तथा घर में रखा नकदी व जेवर लेकर भाग गए। पारसनाथ की बेटी कंचन ने बताया कि घर में रखे सोने के झुमके, दो बाली, नाक की कील, पायल तथा तीन हजार रुपये नकद चोरी कर लिया गया। सुबह 5:00 बजे देखा कि गेट का दरवाजा खुला और ताला टूटा हुआ है। कंचन ने बताया कि उसकी मां जानकी देवी की तबीयत खराब है। परिवार के लोग इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए हुए हैं। वह अपनी छोटी बहनों के साथ घर में अकेली सोई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें