फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के घर में चोरी
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बेहरिया गांव की घटना
बरामदे की सीढ़ी के रास्ते घर में प्रवेश कर नकदी व जेवर ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भीषण गर्मी से परेशान वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का परिवार छत पर सोया था। इस दौरान घर के बरामदे में लगी सीढ़ी से घर के अंदर दाखिल हुए चोरों ने अलमारी में रखे जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बहेरिया निवासी शिवजीत ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। रविवार रात अपनी पत्नी सविता और बच्चे के साथ छत पर सोने चले गए। परिवार के कुछ लोग घर में नीचे सो रहे थे। जैसे ही कुछ देर के लिए बिजली कटी, तभी बरामदे में लगी सीढ़ी के रास्ते चोर घर के ऊपरी तल पर आ गए। यहां कमरे के अंदर रखी अलमारी खोलकर सोने चांदी के जेवरात व 71 हजार रुपये नकदी चुराकर भाग गए। शिवजीत की पत्नी सविता ने बताया कि उनके पति दुकान की लेनदेन का 70 हजार रुपये आलमारी में रखे थे। आलमारी में पहले से एक हजार रुपये व जेवरात रखे हुए थे। चोर पूरा कैश व जेवरात उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें