फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तनाव से रहें दूर, अच्छे अंक के लिए करें मेहनत से तैयारी

Thu, 23 Jan 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा : समय का करें प्रबंधन, पढ़ाई के साथ खेलकूद व टहलें भी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। यूपी बोर्ड की परीक्षा नजदीक है। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। अच्छे अंक पाने के लिए वे तनाव और दबाव में भी हैं। परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को मनोचिकित्सकों और विषय विशेषज्ञों ने तनाव से दूर रहकर मेहनत से तैयारी करने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के मुताबिक प्रतियोगिता की भावना छोड़कर पढ़ाए गए विषय को दोहराने पर ध्यान दें। समय का सही प्रबंधन करें। पढ़ाई के साथ-साथ थोड़ा समय खेलने और घूमने के लिए निकाले। वर्तमान में रहें और धैर्य के साथ मन लगाकर मेहनत करें।

राजकीय कन्य इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य संधिला चौधरी ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए कम समय बचा है। साल भर पढ़ाए गए कोर्स पर ध्यान दें। उसे दोहराने की जरूरत है। समय प्रबंधन का ध्यान रखें। पांच-सात साल में परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों हो हल करने का प्रयास करें।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के मनोचिकित्क डाॅ. एके दूबे ने कहा कि विद्यार्थी भविष्य में न उलझें, वर्तमान में रहें। धैर्य की कमी के कारण विद्यार्थियों में तनाव बढ़ रहा है। धैर्य के साथ परीक्षा की तैयारी करें। मन परिणाम में न लगाकर परीक्षा की तैयारी में लगाएं। प्रतियोगिता की भावना से हटकर तैयारी करें। दिनचर्या में खेलकूद को शामिल करें। परीक्षा के दौरान तनाव से कैसे निपटें यह भी हमें सीखना होगा।
विज्ञापन




सक्सेरिया इंटर कॉलेज के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता विजय गुप्ता ने कहा कि परीक्षा को लेकर किसी प्रकार का मन में डर नहीं होना चाहिए। 3:15 घंटे का पेपर है। 15 मिनट पहले पेपर कर लें। पहले साल भर के नोट्स पर ध्यान दें। पिछले साल के प्रश्नपत्रों को देखकर उसे हल करें, ताकि उसका पूरा प्रारूप कंठस्थ रहे। इससे परीक्षा देने में आसानी होगी। समय के प्रबंधन के अनुसार तैयारी करें। 30 मिनट घूमने-खेलने के लिए भी रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें