फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुष्कर्म पीड़िता की हत्या मामले में कार्रवाई में लापरवाही पर थानेदार लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र में सोमवार की आधी रात में दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग छात्रा की गोली मारकर हत्या के मामले में कार्रवाई में लापरवाही के आरोप में थानेदार गजेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य आरक्षी सुभाष राय को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

गौर थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार को कलवारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गईं हैं। बृहस्पतिवार को चर्चा रही कि पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। कलवारी क्षेत्र में गांव के ही सिरफिरे आशिक ने बरामदे में सो रही 12वीं की छात्रा की सोमवार की रात करीब एक बजे गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक गोली सिर और दूसरी सीने में लगी थी। छात्रा की मां का कहना है कि आरोपी मंदीप (32) ने उनकी 15 वर्षीय बेटी का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
पुलिस ने इस मामले में 18 दिसंबर 2025 को आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद से मंदीप गांव से भागा हुआ था और पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन

होली से दो दिन पहले सोमवार को मंदीप गांव पहुंचा और छात्रा की हत्या कर सनसनी फैला दी। वारदात के दौरान उसने छात्रा की मां और उसके भाई पर भी तमंचा तान दिया था। होली के दिन गांव से उल्लास गायब था और खौफनाक सन्नाटा छाया रहा। पुलिस की गाड़ियों के सायरन सन्नाटे को चीरते रहे। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। दिसंबर में ही आरोपी मंदीप पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज होने के ढाई माह बाद भी कलवारी पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई थी। इससे नाराज एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कलवारी के थानेदार गजेंद्र प्रताप सिंह को बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया।
उधर, गांव में दबी जबान चर्चा है कि पहले मंदीप और छात्रा की दोस्ती थी। घर वालों के दबाव में छात्रा ने दूरी बना ली थी। इसके बाद मंदीप ने छात्रा के अश्लील फोटो वायरल कर दिए तो छात्रा ने उसके खिलाफ आईटी एक्ट और दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। इससे खार खाए मंदीप ने गांव के ही तीन युवकों को छात्रा की गतिविधियों की जानकारी देने के लिए लगा रखा था। पुलिस तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
तीन दिन तक संतकबीरनगर में रुका था आरोपी : एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि आरोपी मंदीप छात्रा की हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले तीन दिन तक संतकबीरनगर में अपने जीजा के घर पर रुका हुआ था। सोमवार को वह वहीं से अपने गांव आया था। एसपी ने बताया कि, आरोपी की लोकेशन मिल गई है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा। उधर, गांव वालों का कहना है कि पुलिस ने यदि पहले ही सक्रियता दिखाई होती और दिसंबर में दर्ज कराई गई प्राथमिकी पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया होता तो शायद छात्रा आज जिंदा होती।
गौर के थानेदार संतोष कुमार को कलवारी की कमान : बस्ती। जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने लिए एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने अपने पीआरओ अतुल कुमार अंजान को गौर थाने की कमान सौंपी है।
गौर थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार को कलवारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा निरीक्षक उपेंद्र मिश्रा को अपराध शाखा से फीडबैक सेल में भेजा गया है। पासपोर्ट सेल के प्रभारी दरोगा सूर्यप्रकाश सिंह को एसपी का नया पीआरओ बनाया गया है। दरोगा शोभनाथ राय को नगर थाने से हटाकर पासपोर्ट सेल का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें