फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्टेट एनक्वास टीम ने दूसरे दिन भी स्वास्थ्य सेवाओं को परखा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दो दिवसीय दौरे पर आई एनक्वास स्टेट टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को भी जिला महिला अस्पताल में मूल्यांकन किया। टीम ने निरीक्षण के दौरान मरीजों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं का गहनता से जांच करते हुए मरीजों से फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन

राज्य स्तर से आए डॉ. रोहित कुशीनगर और डॉ. मो. फैजान संतकबीरनगर ने सुबह 10 बजे अस्पताल पहुंचे। मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांची। समयबद्धता, अनुशासन एवं पारदर्शिता का परीक्षण भी किया। बताया गया कि यह परीक्षण राज्यस्तरीय मापदंडों नेशनल क्वाॅलिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) पर किया गया।
डॉक्टरों की उपस्थिति, वार्ड, बेड, सफाई समेत ड्रेस कोड की जांच की। जरूरी अभिलेख भी देखे। अब यदि राज्य की टीम बेहतर रिपोर्ट देगी तो अस्पताल में नेशनल एक्वास टीम आएगी। विजिट में बेहतर प्रदर्शन के बाद अस्पताल एनक्वास सर्टिफिकेट का हकदार होगा।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमएस डॉ. अनिल कुमार, डॉ. पीएल गुप्ता, डॉ. संतोष मौर्य, शैलेंद्र राय, राकेश पांडेय, अभिषेक सिंह, नीरज श्रीवास्तव, बबिता मिश्रा, चंद्रकली, प्रदीप, विष्णुमोहन, नरेंद्र, ऊषा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें