फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगढे़रवा मेले के लिए सजने लगीं दुकानें

विज्ञापन
मेले मे लोगो के मनोरंजन के लिये तैयार मौत का कुआं। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
बगढे़रवा मेले के लिए सजने लगीं दुकानें
विज्ञापन

भानपुर/सल्टौआ। तहसील क्षेत्र के सल्टौआ ब्लॉक के बगढे़रवा शिव मंदिर पर मौनी अमावस्या के दिन लगने वाले मेले के लिए मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। मंगलवार को एसडीएम ने मेला स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

मेले में बुलंदशहर और लखनऊ से आई खजले की दुकानें लोगों का मुुुुंह मीठा कराने को तत्पर हैं। बच्चों और बड़ों का मनोरंजन करने के लिए हवाई झूला, मौत का कुआं और सर्कस वालों ने भी अपने तंबू खड़े कर दिए हैं। मेला दस से 14 फरवरी तक चलेगा। मुख्य मेला 11 फरवरी को होगा। इस दिन भोर से ही लोग शिव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चन कर परिवार के कुशल मंगल की कामना करेंगे। मेले का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम आनंद सिंह श्रीनेत ने बताया कि मेले की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वाल्टरगंज पुलिस के साथ तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी के नेतृत्व में दो राजस्व निरीक्षक और 16 लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। इस बार कोविड-19 को देखते हुए लोगों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें