फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परशुराम- लक्ष्मण संवाद के साथ श्री राम विवाह का मंचन

Mon, 17 Nov 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बभनान में श्री रामलीला के दौरान मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान के रामलीला भवन में चल रहे श्री रामलीला में शनिवार को परशुराम- क्ष्मण संवाद व श्री राम विवाह का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का जोरदार जय घोष किया। तालियों से पंडाल गूंजने लगा।
विज्ञापन

शिव जी के विशाल धनुष का खंडन होते ही उसकी ध्वनि सुनकर परशुराम जी का ध्यान खंडित हो गया। वह सीधे जनक पुर चले आए। शिव धनुष खंडित देखकर उनका क्रोध बढ़ गया। लक्ष्मण जी से उनका संवाद हुआ। अंत में वह जान गए श्री राम भगवान नारायण के अवतार हैं। वे अपने सारंग धनुष को राम जी को दे कर पर्वत पर तपस्या के लिए चले गए। फिर लौकिक रीति के अनुसार सीताराम जी का विवाह हुआ। अवध से सुंदर बरात का आगमन और भगवान श्रीराम दूल्हा बनते हैं। दर्शक इस दृश्य को देख कर मंत्र मुग्ध हो गए। अयोध्या से पधारे धनुषधारी अवध आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा संचालक श्री विश्राम पांडेय जी के निर्देशन में भगवान की सुंदर लीला का मंचन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें