श्रीराम नवमी मेले के मद्देनजर कल से लागू होगा डायवर्जन
बस्ती। शुक्रवार से अयोध्या में शुरू हो रहे चैत्र राम नवमी मेले के मद्देनजर फोरलेन पर जाने वाले वाहनों के लिए 10 अप्रैल तक के लिए रूट डायवर्ट रहेगा। इस संबंध में पुलिस की तरफ से बुधवार शाम डायवर्जन चार्ट जारी किया गया है।
गोरखपुर- संतकबीरनगर से आने वाले वाहन जिनको अयोध्या होते हुए बाराबंकी लखनऊ जाना है, उन्हें मूड़घाट से डायवर्जन कर बड़ेबन चौराहा एनएच-28 से असनहरा डुमरियागंज उतरौला गोंडा होते हुए बाराबंकी लखनऊ की ओर रवाना किया जाएगा। अकबरपुर टांडा होकर बस्ती आने वाले वाहन को थाना कलवारी से रामजानकी मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। थाना कलवारी थाना नगर की तरफ से आने वाले वाहन, जिन्हें बाराबंकी लखनऊ जाना है, उन्हें टांडा अकबरपुर होते हुए भेजा जाएगा। डुमरियागंज से आने वाले भारी वाहन को जिन्हें लखनऊ जाना है उन्हें चौकी असनहरा बस्ती क्षेत्र से ही डुमरियागंज उतरौला होते हुए बाराबंकी लखनऊ की तरफ डायवर्जन किया जाएगा। चौकी फुटहिया एनएच-28 से आगे से अयोध्या की तरफ जाने वाली सभी प्रकार के वाहन को घघौवा से आगे लोलपुर ओवरब्रिज से डायवर्जन किया जाएगा, जो गोंडा होते हुए लखनऊ की तरफ जाएंगे। बांसी से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को थाना रुधौली क्षेत्र से ही पुन: बांसी मार्ग पर डायवर्जन किया जाएगा, जो उतरौला गोंडा होते हुए बाराबंकी लखनऊ जाएंगे।