फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाकियू में फूट, पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Fri, 13 Dec 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। मुंडेरवा में भारतीय किसान यूनियन में फूट पड़ गई है। पदाधिकारियों ने बस्ती मंडल में विवाद बताते हुए अपना इस्तीफा भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश सिंह टिकैत को सौंपा है। उन्होंने कहा कि यदि मंडल में विवाद दूर नहीं होगा तो वे अपने पद को स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

इस्तीफा देने वालों में बस्ती मंडल के अध्यक्ष मारतेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामसिंह पटेल, बस्ती जिला अध्यक्ष हृदयराम वर्मा, संतकबीरनगर के जिला ब्रह्रादिन चौधरी, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की सख्या में पदाधिकारी शामिल हैं।
बस्ती मंडल में भाकियू में वर्चस्व को लेकर गुटबाजी 11 दिसंबर को शहीद मेले में दिखी थी। मंच पर एक गुट का दबदबा रहा। इससे नाराज मंडल अध्यक्ष मारतेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बस्ती मंडल के तीनों जिलों के जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा। पत्र में लिखा कि बस्ती मंडल के विवाद के निस्तारण के बाद ही पद पर रहेंगे।
विज्ञापन

मारतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तर के एक पदाधिकारी भाकियू संगठन का दुरुपयोग कर रहे हैं। मनमाने ढंग से संगठन को चला रहे हैं। मंच पर जिला अध्यक्ष सहित सभी को दरकिनार कर संगठन को हाईजैक कर रखा है। जिले के अध्यक्ष का संगठन में कोई वजूद नहीं है तो आम कार्यकर्ताओं और किसानों का क्या भला होगा?
विज्ञापन

रामदुलारे सिंह, कपिलदेव मणि त्रिपाठी, देवेंद्र नाथ मिश्रा, प्रदीप किसान, रमई राम, पारसनाथ सहित अन्य ने दिया अपने पद से इस्तीफा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें