फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आनंद विहार टर्मिनल के लिए चली विशेष ट्रेन, यात्रियों को मिली सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सोमवार से गोरखपुर रेलवे स्टेशन से शुरू हो गया है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिली।
विज्ञापन

होली त्योहार के चलते नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म बर्थ नहीं मिल पा रहा है। बड़े शहरों से आने वाली ट्रेनें मार्च माह में फुल चल रही हैं। यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन संख्या 02595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 16 फरवरी को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 5 बजे चली। जो सुबह 5:47 बजे बस्ती पहुंची। यह ट्रेन सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद के रास्ते आनंद विहार को जाएगी। वापस में इसी रास्ते से ट्रेन गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को एक और होली स्पेशल ट्रेन की सौगात मिली है, जो आगामी 20 फरवरी से नई दिल्ली से बिहार के सुपौल रेलवे स्टेशन तक जाएगी।
विज्ञापन

नई दिल्ली-सुपौल होली स्पेशल ट्रेन के संचालन को लेकर रेलवे की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें