फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली के खंभे से टकराया बाइक सवार युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर अमिलहा गांव के पास बाइक चालक की बिजली के खंभे से टकराकर मौत हो गई। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के मालपुर निवासी मनीष यादव (19) के रूप में हुई है। हादसा सोमवार की सुबह करीब 10 बजे हुआ। हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

भाई मनोज यादव ने बताया कि मनीष पढ़ाई पूरी कर बेलाड़ी में इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर काम सीख रहा था। सुबह वह बाइक से दुकान पर जा रहा था। अमिलहा गांव के पास उसकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज आवाज सुनकार आसपास के लोगों मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी बहादुरपुर भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में भाई के घायल होने की जानकारी मिलते ही मनोज जिला अस्पताल पहुंच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें