बस्ती। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी का शनिवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। संतकबीरनगर जाते समय पटेल चौक के निकट जिला महासचिव मो. स्वालेह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान अबू आसिम आजमी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को सत्ता में वापस लाने का उनका दृढ़ संकल्प है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस संदेश को जनता के बीच ले जाने और चुनाव में सेक्युलर वोटों का बंटवारा न होने देने के लिए प्रयास करने को कहा।
स्वागत के दौरान सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष इरशाद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, संदीप चौधरी, निजामुद्दीन, जमील अहमद, सलमान सिद्दीकी, रहमान सिद्दीकी, अभिनय श्रीवास्तव, पिकूं चौधरी, संजय गौतम, गुलाब सोनकर, मनोज चौधरी, प्रमोद यादव और राम सिंगार यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।