फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की जीत के लिए लगें कार्यकर्ता: राजकिशोर

Tue, 27 Sep 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
हरैया मे समर्थकों से घिरे विधायक राजकिशोर सिंह
विज्ञापन
 सोमवार को मंत्रिमंडल बिस्तार में बर्खास्त कैविनेट मंत्री राजकिशोर सिंह की वापसी नहीं हुई। उन्हें यकीन था कि प्रजापति के साथ उनकी भी वापसी होगी।  विश्वास से लबरेज राजकिशोर सिंह मंगलवार को बस्ती अपने विधानसभा क्षेत्र हर्रैया आए तो समर्थकों ने उन्हें हाथों हाथ ले लिया। जिले की सीमा पर वाहनों के भारी काफिले के साथ समर्थकों ने उनका स्वागत किया। स्वागत से अभिभूति राजकिशोर ने कहा कि  आप लोग चुनाव की तैयारी में जुट जांए। सपा को फिर भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करनी है।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल मे राजकिशारे के वापसी न होने से समर्थ हालाकि मायूस और निराश थे। उन्हें समझाते हुए राजकिशोर ने कहा कि सरकार चलाने में कई मजबूरियां होती है। उनपर कोई दाग नहीं है। उनके किसी कारनामे से सरकार की साफ सुथरी छवि पर कोई दाग नहीं लगा है। मंत्रिमंडल से उनक ा हटाया जाना कोई अचंभित करने वाली घटना नहीं है। वे पहले की तरह आज भी नेता जी,मुख्यमंत्री और प्रदेश सपा अध्यक्ष के विश्वासपात्र हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग पूरी इमानदारी और निष्ठा के साथ मिशन 2017 के लिए कार्य करना है।  

मंगलवार दोपहर पूर्व कैबिनेट मंत्री व हर्रैया के विधायक राज किशोर सिंह के आने की सूचना पर जनपद सीमा घघौवा पुल के पास भारी संख्या में समर्थक पहुंच गए थे। सादगी भरे माहौल में उन्होंने थोड़ी देर लोगों से बातचीत की। कहा कि कभी कभी गलतफहमी हो जाती है फिर भी आज हम जो कुछ हैं वह समाजवादी पार्टी की ही देन हैं।  विक्रमजोत में जलपान और छावनी में लोगों से मेल मुलाकात कर हर्रैया पहुंचे राज किशोर ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक परिवार है। परिवार बढ़ता है तो कुछ न कुछ अवरोध होते रहते हैं। इन सब पर ध्यान दिए बिना कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में लग जाएं।
विज्ञापन


विकास कार्यों के बदौलत खुद को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। कार्यकर्ता अपनी सारी उर्जा पार्टी और हमारी जीत के लिए लगाएं। सपा विकास कार्यों के बदौलत फिर सत्ता में आएगी। इस दौरान पूर्व मंत्री के समर्थकों के चेहरों पर मायूसी और निराशा के भाव साफ झलक रहे थे। कार्यकर्ताओं को समझाते हुए राज किशोर का काफिला आगे के लिए निकल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें